आईटी सेल ! सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचायें

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 04 जनवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल लोकसभा गाजीपुर की बैठक में काशी क्षेत्र संयोजक शशि कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे “सबका साथ सबका विकास” की आदर्श भावना से देश में भ्रष्टाचार मुक्त, समरसता युक्त विकास की धारा बह रही है। देश के प्रगति व विकास मे निहित ईमानदार व निष्ठावान नेताओं की उपलब्धियां हमारे साथ है। केन्द्र व प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों से देश की जनता का समाजिक जीवन व आर्थिक जीवन सबल हुआ है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसकी भी जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा आई टी विभाग 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद तथा 23 जनवरी को नेताजी सुबाष चंद्र बोष जयंती को कार्यक्रम आयोजित कर मनाएगी।
उन्होंने कहा कि आईटी योद्धाओं की सक्रियता जरूरी है ताकि केन्द्र व प्रदेश की जनोपयोगी योजनाओं व कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचायी जा सके, इससे जनता को दिग्भ्रमित करनेवालों के मंसूबों पर पानी फिर जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जिले मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा यहां के सांसद और केन्द्र सरकार के मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा अविरल विकास धारा बहायी जा रही है। सरकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुचाने में हमारे आई टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप सबकी भूमिका व महत्व परिचय का मोहताज नही है। गाजीपुर भाजपा की ऐसी उर्वरा शक्ति से सम्पन्न धरती है जिसमें कलराज मिश्रा, महेन्द्रनाथ पांडेय तथा मनोज सिन्हा जैसे स्वच्छ,ईमानदार व विकास गति को उर्जा प्रदान करने वाले नेता लगातार देश प्रदेश सहित जनपद के विकास मे निष्ठा से लगे हुए हैं। लोकसभा संयोजक प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व सोशल मीडिया की क्रांति नही थी, प्रचार-प्रसार का माध्यम मीडिया तंत्र को माना जाता था लेकिन आज 2014 के बाद देश में अलौकिक क्रांति आयी है। फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे अनेकों तंत्रों के माध्यम से सोशल मीडिया में लोगों की सक्रियता बढ़ी है। जिसका प्रयोग भाजपा आईटी विभाग के कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भलीं भांति कर रहे है जो प्रशंसनीय है। इससे पूर्व आईटी विभाग गाजीपुर के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने जनपद में आईटी की संरचना और आईटी विभाग गाज़ीपुर द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को आश्वस्त करते कहा कि भाजपा आईटी टीम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन संगठन के मंशा के अनुरूप अपना कर्तव्य समझ कर करेगी। बैठक में विजय गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अमित पांडेय, अमित जायसवाल, आलोक शर्मा, राजकुमार चौबे, अनूप जायसवाल, दुष्यंत सिंह, शशिकांत गिरी, आशीष सिंह, विनय शुक्ला, अभिषेक मद्धेशिया, जितेंद्र कुमार, अभिनय सिंह,नीतीश दूबे,आशीष सिंह,प्रदीप सिंह सहित सभी विधानसभा और मंडल के संयोजक सहित अनेकों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक विनीत शर्मा ने किया

रिपोर्ट- शशिकांत शर्मा

Views: 60

Leave a Reply