मुठभेड़ ! जम्मू कश्मीर में 3 आतंकियों सहित पत्थरबाज ढेर, एक जवान शहीद
श्रीनगर,15 दिसंबर 2018। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि अभियान में एक जवान भी शहीद हो गया है। मारे गए एक आतंकी की पहचान वाटेंड जहूर ठोकर के रूप में हुई । मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जहूर ठोकर पहले सेना में था और 2016 में आतंक की राह पकड़ ली थी। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो क्षेत्रीय युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में दो स्थानीय नागरिकों की मौत की खबर है। एहतियातन इलाके में इंटरनेट और बारामूला-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है। पत्थरबाजों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो नागरिकों की भी मौत हो गयी तथा अन्य कई पत्थरबाज जख्मी हो गए।
बताया गया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के खारपुरा के सेब बागान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।
जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियल आर्मी का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ भागकर आतंकी बना था। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी मार गिराए गए थे। इस साल कश्मीर में करीब 269 आतंकी मारे जा चुके हैं।
Views: 10








