राजस्थान ! गहलोत होंगे मुख्यमंत्री
जयपुर (राजस्थान),14 दिसम्बर 2018। अशोक गहलोत तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह निर्णय लिया है कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री होंगे। पायलट के हाथ में प्रदेश कांग्रेस की कमान भी रहेगी।
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सुशासन पर काम करेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। पांच वर्षों से रुकी कल्याणकारी योजनाओं को पुनः शुरू करेंगें । वहीं सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जो जनादेश मिला है, वो जनादेश देश को बदलने वाला है। राजस्थान में राहुल जी के नेतृत्व में हम 2019 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जनता ने हमें जो भी जिम्मेदारी दी है उसे हम पूरा करेंगे। घोषणापत्र में जो भी वादे किए गए हैं, उनको तत्काल प्रभाव से लागू किया जायेगा।
Views: 7







