अंटार्कटिक अभियान !पीएम मोदी ने अरुणिमा सिन्हा को सौंपा तिरंगा
नई दिल्ली,13 दिसम्बर 2018। माउंट विनसन और अंटार्कटिक अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल भारतीय दिव्यांग महिला पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को तिरंगा सौंपा। अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय दिव्यांग महिला हैं। कल उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अंटार्कटिक के अपने आगामी पर्वतारोहण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। मुलाकात के दौरान पीएम ने उनकी प्रभावशाली उपलब्धियों की सराहना की और उनके नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि अरुणिमा उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की निवासी हैं। उन्हें अप्रैल 2011 को लखनऊ से दिल्ली जाते समय उसके बैग और सोने की चेन लूटने में कुछ अपराधियों ने बरेली के निकट पद्मवाती एक्सप्रेस से अरुणिमा को बाहर फेंक दिया था, जिसके कारण उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। एक पैर गंवाने के बावजूद अरूणिमा ने धैर्य और साहस का परिचय देते हुए मई 2013 को विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंच एक नया इतिहास कायम कर दिया।
इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने एवरेस्ट पर फतह करनेवाली विश्व की पहली भारतीय दिव्यांग महिला होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
Views: 11









