अवैध ! प्रशासन के नाक के नीचे चल रहे अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश),12 दिसम्बर 2018। जिले के नगरीय इलाकों के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध लोगों द्वारा जगह जगह अवैध क्लिनिक संचालित कर जनता को ठगा जा रहा है। सबकुछ जानते हुए भी जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। कहा जा रहा है कि ये झोला छाप तथाकथित डाक्टर विभागीय अधिकारियों को इसके लिए सुविधा शुल्क देकर उनका मुंह बन्द रखते हैं।
अगर समय रहते जिला प्रशासन की नींद नही खुली तो आने वाले भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से इस क्लीनिक कम नर्सिंग होम की यथाशीघ्र जांच कर आवश्यक कारर्वाई की मांग की है।
Views: 7









