अग्नि 5 ! भारत ने किया सफल प्रायोगिक परीक्षण

नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2018। भारत ने ओडिशा तट के पास डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का आज सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। अग्नि 5 तीन चरणों में मार करने वाली मिसाइल है जो 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है और 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम हैं।
इस मिसाइल का परीक्षण आज दोपहर बंगाल की खाड़ी के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड संख्या चार से एक मोबाइल लॉन्चर से किया गया।


Views: 7


Leave a Reply