तस्करी ! अफीम फैक्ट्री का कर्मचारी लाखों की अफीम व दो साथियों संग  गिरफ्तार, एक फरार

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),10 दिसम्बर 2018। अफीम फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों से छुपा कर लंबे समय से तस्करी में लिप्त एक कर्मचारी को उसके दो सहयोगियों व तस्करी के लाखों मूल्य की अफीम व हैरोइन संग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कारर्वाई के दौरान मौका पाकर एक अपराधी फरार हो गया। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप दूबे ने सदर कोतवाली में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात आदर्श गांव के पास लूटावन महाविद्यालय मोड़ से पचास पचास ग्राम अफीम व हैरोइन संग तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि उनका एक साथी वहां से भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र सतीराम निवासी चौरा थाना शादियाबाद, हरिश्चंद्र सिंह निवासी मेदनीपुर थाना सुहवल तथा बजरंगी यादव निवासी सराय मोहम्मदपुर थाना करंडा के रुप में हुई। फरार आरोपी की पहचान रइस अहमद निवासी जमानियां के रुप में की गयी।
बताया गया कि गिरफ्तार अनिल कुमार अफीम फैक्ट्री का कर्मचारी है जो पूर्व में भी अफीम चोरी में लिप्त रहा था। वही फैक्ट्री से अफीम चुराकर बाहर लाता था और फिर उसे हरिश्चंद्र सिंह व बजरंगी यादव को बेंचता धा। रइस इसे बिहार व अन्य क्षेत्रों में महंगे मूल्यों पर बेंचता था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कारर्वाई करते हुए उन्हें जेल भेंज दिया और फरार तस्कर की गिरफ्तारी में जूट गयी है।


Views: 10


Leave a Reply