फेसबुक ! हनक दिखाने में युवक पहुंचा सलाखों के पीछे
सीतापुर(उत्तर प्रदेश),06 दिसम्बर 2018। जिले के एक युवक को फेसबुक पर तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड करना काफी महंगा पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने उसकी वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पिसावां पुलिस को उसके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेंज दिया।
उल्लेखनीय है कि सूरज निवासी बरगांवा थाना पिसावां ने अपने फेसबुक पर तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। धीरे धीरे यह फोटो वाट्सअप ग्रुप में वायरल हो गयी।वायरल हुई इस फोटो पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी प्रभाकर चौधरी ने वायरल फोटो की जांच कराई और उस युवक के विरुद्ध कारर्वाई हेतु इलाकाई पुलिस को आदेशित किया था।
Views: 9







