आश्चर्य ! पुस्तक मेले में मोदी पर लिखी किताब ने मचायी धूम

अहमदाबाद(गुजरात),01 दिसम्बर 2018। यहां चल रहे पुस्तक मेले में प्रधानमंत्री के कटआउट वाली किताब “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-एक सकारात्मक सोच” इस मेले में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह पुस्तक देखने में पीएम के बड़े कटआउट की तरह द‍िखती है और इसकी ऊंचाई पीएम मोदी की तरह 5 फुट 7 इंच तथा वजन भी 67 क‍िलोग्राम है।
इस पुस्तक के अनुसार सकारात्मक सोच कैसे इंसान के जीवन को बदल सकती है, इसका पूरा ढंग से समझाया गया है। इस क‍िताब का मैसेज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए एक छोटी क‍िताब भी बनाई गई है जो लोग बेहद पसंद करते हुए खरीद भी रहे हैं।
इस क‍िताब को ल‍िखने और पब्ल‍िश करने वाले अहमदाबाद के अपूर्व शाह का कहना है क‍ि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हमेशा उन्हें प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने जीवन में ज‍िन चीजों को महत्व द‍िया है, उन्हीं को क‍िताब में दर्शाया गया है। इन बातों को अगर कोई इंसान अपने जीवन में अपनाता है तो उसके जीवन में पर‍िवर्तन ब‍िल्कुल संभव है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों के अंदर अब तक 300 किताबें पुस्तक मेले में बिक गई हैं।


Views: 10


Leave a Reply