बस हादसा ! महानदी ब्रिज से नीचे गिरी बस  नौ यात्रियों की मौत , कई लोग घायल

कटक(ओडिशा),21नवम्बर 2018।तालचेर के कोलियरी कस्बे से कटक जा रही यात्री बस के कल शाम महानदी पर बने पुल से नीचे गिरने से जहां नौ यात्रियों की मौत हो गयी,वहीं दर्जनों यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गये।
कटक में ये हादसा कल शाम जगतपुर के पास हुआ जहां अचानक सामने आई एक भैंस को बचाने के फेर में ड्राइवर ने ब्रेक लगाया पर बस से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे अनियंत्रित बस महानदी ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गयी। घायलों और मृतकों के शव इधर उधर पड़े थे। लोग भागकर वहां पहुंचे और घायलों की मदद में जूट गये। सूचना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। महानदी पर बने पुल पर बस के रास्ते में अचानक आयी भैंस को बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। संबंधित अधिकारियों ने हादसे में 9 लोगों के मृत्यु होने की पुष्टि की है। जिस भैंस के कारण यह हादसा हुआ है उसका शव भी मिल गया है।

Visits: 251

Leave a Reply