जयन्ती ! त्याग,साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पित महिलाओं के लिए आदर्श हैं महारानी लक्ष्मीबाई

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),19नवम्बर 2018। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की 190 वीं जयंती जिला कार्यालय पर ससमारोह मनाई गयी। समारोह में महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। समारोह को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला प्रभारी किरन शर्मा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन महिलाओं के साहस, त्याग तथा देश भक्ति भावना की प्रेरणा की परिचायक है। भारत की हर नारी के अंदर यह हौसला विद्यमान है, बस जरूरत है उसे सही दिशा देने की।

जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हमे सीख लेनी चाहिए उनका साहस व शौर्य से भरा जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह मे माया सिंह, आभा राय, संजू श्रीवास्तव, कंचन राय, उर्मिला देवी, मिर्जा देवी, नीलू सिंह, उर्मिला देवी, आशा देवी, प्रतिमा, राधिका, सरिता बलवंत, कौशल्या सिंह, सुमन वर्मा, डिंपल यादव,सूमन वर्मा, डिम्पी यादव, अंजना श्रीवास्तव,आरती खरे, अच्छे लाल गुप्ता, गोपाल राय,शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे । संचालन महिला मोर्चा महामंत्री वीभा पाल ने किया।
इसी क्रम में जंगीपुर के शीतला माता मंदिर पर भाजपा द्वारा आयोजित लक्ष्मीबाई जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा ने कहा कि भारत की नारियां सदैव से समय व परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने मे सक्षम व समर्थ रही है। आज हर क्षेत्र मे महिलाओं की प्रतिभा निखर रही है।देश सेवा का समर्पण भाव तथा राष्टभक्ति भावना देश की नारियो मे निहित है बस उसको दिशा व धार देने की जरूरत है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरोज मिश्रा व रत्नासरोज ने उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह का संचालन रंजू शर्मा जिला मंत्री पिछडा वर्ग मोर्चा ने किया।

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 53

Leave a Reply