गाजीपुर ! अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक सेमिनार में निभाये भागीदारी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),02 नवम्बर 2018। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सहजानन्द पीजी कालेज में “वर्तमान समस्याएं और लोक की भूमिका” विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 23,24 नवंबर ,2018 को किया गया है।“

विषयवस्तु के अनुसार निम्न शीर्षक से सम्बंधित लेख पर शोध सारांश आमंत्रित हैं –

  1. भारतीय राष्ट्रवाद का विकास
  2. धर्म राष्ट्र व वैश्विकता
  3. भारतीय संस्कृति का गौरवशाली अतीत, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं वसुधैवकुटुंबकम
  4. राष्ट्र की अवधारणा
  5. भारतीय संस्कृति के सूत्र और भक्तिकालीन काव्य
  6. भारतीय बनाम राष्ट्रीय समस्याएं – राजनैतिक,सामाजिक, आर्थिक, विज्ञान जनित समस्याएं एवं सांस्कृतिक समस्याएं
  7. भारतीय समाज का बदलता परिवेश और हिंदी सिनेमा
  8. मीडिया और लोकः लोक साहित्य व पत्रकारिता
  9. लोक साहित्य में स्त्री, सामाजिकता और सांस्कृतिकता
  10. लोक चिकित्सा पद्धति, क्रीड़ा, पर्यावरण संस्कृति,न्याय, कृषि, अर्थशास्त्र शिक्षण, प्रतिरक्षा कला मानवीकी वैज्ञानिकी, वाणिज्य, विधि से संबंधित विषय।
    अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजक समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ’अनंग’ ने बताया कि यदि लेखक व स्कालर 5 नवंबर तक अपना शोध सारांश और शोध पत्र प्रस्तुत कर देंगे तो उसे प्रकाशित होने वाली स्मारिका में स्थान मिल सकेगा। उस स्मारिका का लोकार्पण 23 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर किया जाएगा तथा उसी दिन शाम को कवि सम्मेलन भी सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी के सम्बन्ध में विशेष जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9450725810 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

Views: 373

Leave a Reply