एशियन गेम्स 2018! महिला पहलवान विनेश फोगाट ने किया स्वर्ण पदक पर कब्जा

नई दिल्ली,20 अगस्त 2018।भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने आज जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिला कर नया इतिहास कायम कर दिया है। विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। आज 50 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापानी की युकी इरी को मात देकर पहले राउंड में 4-0 की बढ़त बना ली और फिर एक ही बार में विनेश ने जापानी खिलाड़ी को पटखनी देकर 6-2 से प्रतियोगिता जीत स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
उल्लेखनीय है कि यह भारत का मौजूदा खेलों में कुश्ती में बजरंग पुनिया के बाद दूसरा स्वर्ण पदक है। विनेश ने साल 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 48 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।

Views: 21

Leave a Reply