नदी किनारे मिला विवाहिता का शव , पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),06 अगस्त 2018। नाेनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास बेसो नदी के किनारे आज सुबह एक महिला का शव दिखते ही गांव मे सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने नदी किनारे शव होने की सूचना अटवा मोड़ पुलिस को दी। शव की सूचना पर चौकी प्रभारी अशोक गुप्ता अपने हमराहियों संग मौके पर पहुंच जांच में जूट गये। मृतका के सिर पर चोट के निशान पाये गये। ग्रामीणों के अनुसार सम्भवतः हत्यारे ने मृतका की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया होगा। प्रयास के बाद मृतका की शिनाख्त जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल निवासी कल्लू बिन्द की पत्नी विमला देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता अभिनव बिन्द की तहरीर पर नोनहरा थाने में पुलिस ने मृतका के पति कल्लू बिन्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। बताया गया कि सदर कोतवाली के बिलैचिया निवासी अभिनव बिंद की 30 वर्षीया पुत्री विमला की शादी जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी कल्लू बिन्द के साथ दस वर्षों पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद कल्लू विमला को प्रताड़ित करने लगा था। मृतका के पिता के अनुसार एक अन्य महिला को लेकर आये दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। बाद में आरोपित को जंगीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में एसओ नोनहरा ने बताया कि आरोपित को नोनहरा थाने पर लाया जायेगा और विधिक कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Views: 51

Leave a Reply