शार्ट सर्किट ! आग से भारतीय स्टेज बैंक की मुख्य शाखा में भारी नुकसान

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 07 जुलाई 2018। हजरतगंज थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेज बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा परिसर में नौवें तल पर विद्युत शार्ट सर्किट से आज सुबह अचानक लगी आग बैंक के आवश्यक कागजातों सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गयी। बिल्डिंग से धुएं का काला गुबार निकलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जबतक फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची तब तक अग्नि ने प्रचंड रुप धारण कर लिया और देखते देखते कमरे धू-धू कर जलने लगे
फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामग्री और महत्वपूर्ण कागजात अग्नि की भेंट चढ़ चुके थे। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply