सामुहिक फांसी ! बुराड़ी के घर में लटके मिले 11 शव

नई दिल्ली, 01जुलाई 2018। दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक मकान से ग्यारह शवों की बरामदगी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ये शव सन्त नगर के गली नंबर 24 में गुरूद्वारे के पास स्थित एक मकान से बरामद किये गये हैं, जिसमें 7 महिलाएं और 4 पुरूष के शव हैं।सभी शव रस्सी से लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि कुछ शवों के हाथ पैर बंधे हुए हैं और कुछ की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई मिली। पुलिस के मुताबिक दो परिवारों के कुल 11 लोग मकान की पहली मंजिल पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस इस मामले की जांच में जूटी है कि यह मामला सामूहिक हत्या का है या लोगों ने खुदकुशी की है। जिस घर से शव बरामद किया गया हैं, वह दो मंजिला है। पुलिस ने बताया कि यह लोग मूलतः राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार के लोगों का दूध व एक किराने की भी दुकान थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 वर्ष के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 11 लोगों का शव एक साथ मिलना काफी दु:खद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Visits: 66

Leave a Reply