खतरा! जलवायु परिवर्तन भविष्य के लिए गंभीर चुनौती

नई दिल्ली , 15 जून 2018। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरगर्वमेंटल पैनल ऑफ क्लाइमेट (आईपीसीसी) की जलवायु परिवर्तन पर बनी रिपोर्ट लीक हो गयी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2040 तक विश्व का तापमान करीब 1.5 डिग्री बढ़ जाएगा। इस बढ़े तापमान केभयानक परिणाम हो सकते हैं। बताया गया है कि इसे रोकने के लिये विश्व के सभी देशों को ग्रीन हाउस गैसों और कार्बन इमीशन को कम करना आवश्यक होगा। आईपीसीसी की यह ताजा रिपोर्ट अक्टूबर में सार्वजनिक होनी थी परन्तु पहले ही लीक हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वायुमंडल के बढ़ते तापमान का असर मौसम और खेती बाड़ी से लेकर समुद्र स्तर के बढ़ने और ग्लेशियरों के पिघलने तक पर पड़ेगा। इस जलवायु परिवर्तन के कारण सूखा, बाढ़ और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। कार्बन इमीशन को रोकने के लिये सौर और पवन ऊर्जा जैसे रास्तों को अपनाने और कोयले के इस्तेमाल को कम से कम करने की आवश्यकता होगी। इसके समाधान के लिए सरकार ने 2022 तक 175 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य रखा है।

Views: 32

Leave a Reply