हत्या ! बंधे पर मिला मनोज का लथपथ शव

बलिया ( उत्तर प्रदेश),03 जून 2018। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद अपराधों पर लगाम लगाने में प्रशासन विफल हो रहा है । चोरी, छिनैती व हत्या से जनमानस परेशान है। ज्वलंत घटना सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर चट्टी के समीप टीएस बंधे की है, जहां आज रविवार को अलसुबह मनोज सिंह का शव पाया गया। खून से लथपथ मनोज सिंह 45 वर्ष पुत्र परशुराम सिंह निवासी पुरास थाना बांसडीह का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते देखते लोगों की भीड़ जूट गयी। बताया गया कि सपा के मनोज सिंह की हत्या गोली मारकर की गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करने के बाद घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच में जूट गयी है। हत्या का कोई कारण स्पष्ट न होने पर इलाकाई पुलिस का कहना है कि जांच के बाद शीघ्र ही हत्या के रहस्य का पर्दाफाश हो जायेगा।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply