चेन स्नैचिंग ! डकैत मलखान सिंह का परपोता आया पुलिस की गिरफ्त में
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),27 अप्रैल 2018 । चोर चोरी से जाय, हेराफेरी से नहीं। यह कहावत सटीक बैठती है डकैत मलखान सिंह के परपोते गैंगस्टर अजय सिंह पर जिसे आशियाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसकेे पास से तीन चेन, तौल मशीन, सात हजार रुपये और चोरी की पल्सर बाइक भी बरामद किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलमबाग से उस सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया जो पिछले काफी समय से उससे लूटी गई चेन खरीदता रहा। अजय की गिरफ्तारी पर एसपी नार्थ अनुराग वत्स ने बताया कि वह कानुपर के बर्रा इलाके में रहता है। अजय पर कानपुर पुलिस वर्ष 2014 में गैंगस्टर लगा चुका है तथा उसके खिलाफ कानपुर के किदवईनगर में आठ मुकदमे दर्ज है और वह दो बार जेल भी जा चुका है।
Views: 10
Advertisements







