महिला जागरूकता अभियान में पुलिस निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका
गाजीपुर। पुलिस टीमों द्वारा मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए उन्हें विविध जानकारियां दी गयीं।
पुलिस टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना जंगीपुर, थाना करंडा, थाना बहरियाबाद, थाना रामपुर मांझा, थाना रेवतीपुर, थाना खानपुर, थाना नंदगंज, थाना दुल्लहपुर सहित जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के कस्बो, बाजारों, स्कूल/ कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों के आस-पास महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया।
अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाईट लिंक एवं प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
Views: 17








