राज्यसभा सांसद ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पंकज चौधरी को दी शुभकामनाएं
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित पंकज चौधरी प्रदेश के 16वें अध्यक्ष बन गये। पंकज चौधरी के नाम की घोषणा भाजपा के केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को की।
जनपद की निवासी तथा राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने दिल्ली में पंकज चौधरी के आवास पर भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी। डा. संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है। इसका श्रेय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा अपना परचम लहराएगी।
Views: 51
Advertisements








