दुराचारी चढ़ा पुलिस के रडार पर
गाजीपुर। नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर शारीरिक सम्बंध बनाने के सम्बंध में दर्ज मुकदमें में नगसर हॉल्ट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मय हमराह द्वारा दौराने विवेचना उक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त को नगसर चट्टी टैम्पू स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो.सैय्यद पुत्र स्व. मो.रियाज निवासी ग्राम नगसर नेवाजूराय थाना नगसर हाल्ट जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 23
Advertisements









