पंचांग व राशिफल – 01 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 01 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                     एकादशी 

नक्षत्र                       रेवती 

वार                        सोमवार  

योग                        व्यतिपात  

सूर्योदय                   06:25

सूर्यास्त                    17:04

चन्द्रमा                      मीन 

राहुकाल                08:13 – 09:31

अभिजीत मुहूर्त        11:45 – 12:27

आज का राशिफल  ….. ……………..

मेष 

आज आप कुछ चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें। खान पान में सावधानी बरतें। कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी, इसलिए कार्य के प्रति सतर्क रहना होगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें।

वृषभ 

आज के दिन खुशखबरी मिलने के योग हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र की परेशानियां अपनों के सहयोग से दूर होगी। बोल चाल में मधुरता रखें। यात्रा का योग बन रहा है। परिवार में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी।

मिथुन 

आज का दिन मिश्रित फलकारी रहेगा। दूसरों की सहायता से लाभ के अवसर मिलेंगे। लक्ष्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। लापरवाही से दूर रहें। वाद विवाद से बचना हितकर रहेगा। धर्म कर्म में आस्था रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा । बेकार खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है।

कर्क 

आज पुरानी गलतफहमी को दूर करने का अवसर प्राप्त होगा। दिन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के तनाव में कमी हो सकती है। कार्य में परिश्रम से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह 

आज आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। मन में उल्लास और उमंग का भाव रहेगा। ईमानदारी से किए गए कार्यों में लाभ होगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन निवेश के लिए समय अनुकूल है। गलतफहमी को मिल बैठकर दूर करें। 

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशखबरी के अवसर मिल सकते हैं। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। खरीद फरोक के दौरान आवश्यक कागजातों को परखना जरूरी है। परिचितों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के तनाव के बावजूद स्वास्थ्य पर नजर रखें। 

तुला 

आज कआ दिन अनुकूल है। आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्य के प्रति आस्था रहेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाद हल होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृश्चिक

आज का दिन फलकारी रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। लाभ के लिए मेहनत आवश्यक है। परिवार के साथ समय बिताना हितकर होगा। नया कार्य पूरी जानकारी के बाद ही प्रारंभ करें।

धनु 

आज काम के प्रति जागरूक रहें और समय व लक्ष्य के मध्य संतुलन बनायें। कार्य, परिजन और व्यक्तिगत जीवन तीनों में संतुलन बनाना हितकर होगा। आपकी सलाह लाभकारी रहेगी। लोगों के मध्य मान सम्मान बना रहेगा। परिवार से वार्तालाप जरूरी है। वाणी में मधुरता रखें।

मकर 

आज दिन बेहतरीन साबित होगा। कार्य में प्रगति होगी। कार्य योजना सफल रहेगी। आर्थिक मामले में लाभ के अवसर मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में मजबूती बढ़ेगी। पुराने विवाद का अंत निकट है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

कुंभ 

आज का दिन लाभदायक रहेगा। रुका कार्य अचानक पूरा हो सकता है। कार्य में परिवर्तन का योग है। वरिष्ठ जन की प्रेरणा लाभप्रद होगी। आर्थिक  स्थिति सामान्य होगी। अनावश्यक खर्च करने से बचें। यात्रा के योग हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में मजबूती मिलेगी।

मीन 

आज कार्य में सफलता मिलेगी। कार्य में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। सकारात्मक सोच के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों की बातों से मन का तनाव दूर होगा। विपक्षियों सेसतर्क रहें।

Views: 158

Advertisements

Leave a Reply