पंचांग व राशिफल – 19 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 19 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
नक्षत्र स्वाति
वार बुधवार
योग सौभाग्य
सूर्योदय 06:16
सूर्यास्त 17:06
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 12:02 – 13:22
अभिजीत मुहूर्त 11:41 – 12:23
जानिए आज का राशिफल ……………
मेष
आज कार्य क्षेत्र में नए स्रोत विकसित करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति के प्रति सतर्क रहेंगे। किसी भी कार्य से सम्बन्धित निर्णय लेने से पहले उसके बारे में भरपूर जानकारी लें। अपने कार्य विशेष की चर्चा फालतू लोगों से ना करें।
वृष
आज आप अपने कौशल से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्य की अधिकता से तनाव होगा। कार्य के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार को समय दें।
मिथुन
आज मन में बेचैनी के भाव रहेंगे। छोटी-छोटी बातें तनाव पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को शांति से दूर करने से लाभ के अवसर मिलेंगे।
कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने कौशल से कार्य पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अपनों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। अपने कार्य को दूसरों को थोपने के स्थान पर स्वयं करें। अपने हितैषियों को पहचानें।
सिंह
आज का दिन मिश्रित फलकारी होगा। अपने अहं पर नियंत्रण रखें। घमंड से आर्थिक नुकसान होगा। कार्य में बदलाव पर विचार विमर्श होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत आवश्यक है। आर्थिक समस्याएं प्रभावित कर सकती हैं।
कन्या
आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। अपनी योजना को गुप्त रखकर कार्य करें । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
तुला
आज समय अनुकूल होगा। व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी। नहीं काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाई पर नियंत्रण आवश्यक नहीं तो नुकसान हो सकता है। यात्रा में सतर्क रहें।
वृश्चिक
आज दूसरों के मामले में टांग न फसाएं। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से समस्या का समाधान होगा। खरीद फरोख्त पर धन खर्च होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु
आज वरिष्ठ सहयोगियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। छवि में सुधार होगा। व्यर्थ के कामों पर समय और धन बर्बाद न करें। अपने स्व विवेक से कार्य करें। परिवार को समय दें।
मकर
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। नया काम शुरू करने हेतु समय शुभ है। कार्य में सफलता मिलने से नई पहचान मिलेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।
कुंभ
आज आप नए विचारों के साथ काम करेंगे। इससे व्यवस्था आसान बन सकती है। ध्यानपूर्वक कार्य करें और छोटी-मोटी गलती को नजरअंदाज करें। जोखिम के कार्यों से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी।
मीन
आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे। पुराने तनाव दूर होंगे। उमंग के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य पूर्ण करने में धन लाभ होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संबंधों में मधुरता रखें।
Views: 68









