लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस
गाजीपुर। लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मुहम्मदाबाद तहसील प्रांगण में शुक्रवार कोसम्पन्न हुआ। इस मौके पर विधि विधान से हवन पूजन कर 51 जरूरतमंदों को कंबल, भोजन, फल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों द्वारा मुहम्मदाबाद की उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी का स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में हुई थी। इस दिन को प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है। इसलिए सभी लेखपाल संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लें।
इस अवसर पर लेखपाल संघ उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, आशुतोष सिंह (संगठन मंत्री),नीरज कुमार, प्रवीण कुमार, आयुषी मिश्रा, प्राची दुबे, अखिलेख कुमार, दीपक, चौहान, मृत्युंजय राय, विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Views: 22









