पंचांग व राशिफल – 13 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 13 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    कार्तिक 

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                    सप्तमी 

नक्षत्र                    आर्द्रा 

वार                       सोमवार   

योग                       परिघा

सूर्योदय                   05:53

सूर्यास्त                   17:31

चन्द्रमा                   मिथुन 

राहुकाल                07:46 – 09:12

अभिजीत मुहूर्त         11:40 – 12:26

आज का राशिफल… …………….

 मेष 

 आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। नए आयोजनों में भागीदारी का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जीवन में तरक्की के योग रहेंगे। स्वजनों के  कार्यों से प्रसन्नता का भाव रहेगा। यात्रा संतोषजनक रहेगी। काम की अधिकता से थकान रहेगी ।

स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है।

वृष

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी के कार्य से दूरी बनाएं। अत्यधिक खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ने से तनाव रहेगा। सहकर्मियों से मनमुटाव रहेगा। किसी काम को करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करना हितकर होगा।

मिथुन  

आज का दिन लाभदायक है ‌‌। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शौक के साथ खरीदारी करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। 

कर्क 

 आज का दिन मिला-जुला फलकारी रहेगा। मन में उदासीन और संदेह का भाव रहेगा। पारिवारिक चिन्ता बनी रहेगी। दैनिक कार्यों को पूरा करने में मदद की आवश्यकता होगी। वाहन दुर्घटना से संभलना ज़रुरी है। वाद-विवाद में वाणी पर संयम रखें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह 

आज मनोस्थिति असमान्य रहेगी। पारिवारिक चिन्ता रहेगी। संतानों और स्वास्थ्य को लेकर  परेशानियों का सामना करना होगा। छात्रों के लिए कठिन समय है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जमीन सम्बंधित चर्चाओं में सोच समझकर निर्णय लें। यात्रा में सतर्कता आवश्यक है अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला 

आज का दिन अनुकूल है। कार्य में सफलता के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। भाग्योदय  का समय है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अपनों की मुलाकात से प्रसन्नता रहेगी।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक 

आज मन:स्थिति में उतार चढाव का भाव रहेगा। उलझनें जीवन शैली को प्रभावित कर रही हैं। तनाव व परेशानी से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। परिवार की  गलतफहमी टालें। परिवार में परिचितों के साथ अच्छा व्यवहार लाभदायक होगा।

धनु 

आज का दिन लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य  में व्यस्तता रहेंगी। पारिवारिक सम्बन्ध खुशहाल रहेगा। आवश्यक काम समय से पूरा होने से मन शांत रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी- पेशा में अनुकूलता रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मकर

 आज का दिन मिला जुला फलकारी रहेगा। पैसे के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यय की अधिकता से तनाव रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। परिजनों के साथ शान्ति बनाए और सोच समझकर बोलना चाहिए। अनावश्यक क्रोध से हानि हो सकती है।

न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुम्भ 

आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेी। वरिष्ठ जनों व परिचितों से लाभ हो सकता है। नए सहयोगी भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

मीन 

आज का समय सामान्य फलकारक है। परिवार में खुशी और संतोष रहेगा। आज अपनों का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में  लाभ के अवसर मिलेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। सतर्कता के साथ दिन व्यतीत करना सुखद रहेगा।

Views: 92

Advertisements

Leave a Reply