नीलगाय से टकराई बाइक, पत्नी ने तोड़ा दम

गाजीपुर। सड़क पर अचानक दौड़ी नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार दंपति बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। दुर्घटना में घायल महिला ने जहां दम तोड दिया वहीं उनके पति का इलाज जारी है। यह दर्दनाक हादसा सादात क्षेत्र के मठ ऊंचौरी के समीप मंगलवार को हुआ। 


        बताया गया कि मठ उचौरी गांव निवासी दीपचंद यादव (58 वर्ष) अपनी पत्नी सुशीला देवी (55 वर्ष) को दवा दिलाने सादात आए थे। घर वापस लौटते समय मठ उचौरी गांव के पास ही घड़रोज (नीलगाय) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों लोग जख्मी हो गए और सुशीला के सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों लोगों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया गया लेकिन तब तक सुशीला का निधन हो गया। वहीं दीपचंद यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

          दुर्घटना की सूचना पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे और उनकी उपस्थिति में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुशीला देवी अपने पीछे दो विवाहित पुत्री सहित दो अविवाहित बच्चों को छोड़ गईं हैं। दीपचंद यादव गांव में ही कृषि वाहन चालक का काम करते हैं।

Views: 216

Advertisements

Leave a Reply