इन्वर्टर के करेंट से गयी बिल्डिंग ठेकेदार की जान 

गाजीपुर।  सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय मुनिमाबाद गांव निवासी बिल्डिंग ठेकेदार  विनोद कुमार(45वर्ष) इनवर्टर ठीक करते समय करेंट के जद में आकर बुरी तरफ झुलस गए। परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांचोपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


       जानकारी के अनुसार सराय मुनिमाबाद गांव निवासी विनोद कुमार बुधवार को घर का इन्वर्टर ठीक कर रहे थे तभी वह करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये और अस्पताल ले जाते समय दम तोड दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक विनोद कुमार मृदुभाषी एवं  सरल स्वभाव के थे और भवन निर्माण कार्य की ठेकेदारी करते थे। मृतक के तीन पुत्री व एक पुत्र है। मृतक घर के इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों सहित पत्नी माधुरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Views: 156

Advertisements

Leave a Reply