पंचांग व राशिफल – 18 नवम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 18 नवम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     चतुर्दशी 

नक्षत्र                      स्वाति 

वार                        मंगलवार 

योग                        आयुष्मान  

सूर्योदय                   06:15

सूर्यास्त                   17:07

चन्द्रमा                     तुला 

राहुकाल                 14:41 – 16:00

अभिजीत मुहूर्त         11:41 – 12:23

जानिए आज का राशिफल  ……………

मेष 

आज मेहनत अधिक लाभ काम की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। यात्रा करना टाल दें। व्यर्थ की भाग-दौड़ से हतोत्साहित रहेंगे। परिवार पर ध्यान देना जरूरी है। मर्यादित व्यवहार करें।

वृषभ

आज समय अनुकूल है। सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और लगन से करने में लगे रहेंगे। शिक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक लाभ होगा। प्रतिभा दर्शाने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन 

आज स्थिति संतोष जनक रहेगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नई कार्य के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सम्बंध मधुर रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रतिस्पर्धा में लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क 

आज का दिन मिश्रित फलकारी  होगा‌।आज दिन भर शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचाना लाभदायक होगा। गलतफहमी के कारण मन मोत हो सकता है। दुर्व्यवस्नों से दूर रहें।

सिंह 

आज आत्मविश्वास से निर्णय लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे। समाज से मान-सम्माश की प्राप्ति होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। मन में उमंग के भाव रहेंगे। वार्ता के समय मधुरता बनाए रखें।

कन्या

आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। परिवार में मनमुटाव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद विवाद की स्थिति हो सकती है। आकस्मिक धन व्यय होगा। अपने अधीनस्थों से सहयोग बना कर रखें।

तुला 

आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं।  लाभ मिलने से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात होने से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन संतुष्टि से भरा रहेगा। अभी भाइयों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक 

आज सभी कार्य निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होंगे।  पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। वरिष्ठों से लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी।

धनु 

आज परिस्थितियां अनुकूल न होने से थकान, तनाव और बेचैनी का भाव रहेगा। स्वास्थ्य की परेशानी से मन बेचैन रहेगा। चिंता  और व्याकुलता रहेगी। आज यात्रा से बचना चाहिए। प्रतिस्पर्धा में वाद-विवाद टालें।

मकर 

स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान रखें। धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध से बचना चाहिए। अपनों से मतभेद होगा। कार्य क्षेत्र में प्रतिकूलता रहेगी। नए संबंध से सावधान रहें।

कुंभ 

आज दिन अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास, दृढ़ मनोबल और मधुरता से आप अपनी सोच को पूरा करने में सफल रहेंगे। नए लोगों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। मनपसंद भोजन और वस्त्र की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन 

घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । कटु वचन और जबरदस्ती से बचें । अपने कार्यों को आत्मविश्वास के साथ करेंगे।  स्वाभाव में उग्रता से नुकसान हो सकता है। अपनों का सहयोग बना रहेगा।

Views: 77

Advertisements

Leave a Reply