पंचांग व राशिफल – 08 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 08 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
नक्षत्र अश्विनी
वार बुधवार
योग हरषाना
सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 17:36
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 12:05 – 13:31
अभिजीत मुहूर्त *****************
आज का राशिफल…….
मेष
आज के दिन सकारात्मक सोच से आत्मविश्वास बना परहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। थकान से बचे अन्यथा तनाव से परेशानी होगी। उच्चाधिकारियों से आपको यथोचित सम्मान और सराहना मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण न रखने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन
आज का दिन सामान्य है। कार्य में सफलता के लिए सावधान रहना हितकर होगा। जीवन में आ रही परेशानियों का शान्ति व धैर्य से नियंत्रण आवश्यक है।किसी अपने करीबी से मतभेद संभव हैं। वाणी में नियंत्रण आवश्यक है।
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।
कर्क
आज का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। खान पान संतुलित रखें अन्यथा स्वास्थ्य कमजोर होने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सिंह
आज का दिन अनुकूल है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। लाभकारी यात्रा के योग हैं।
कन्या
आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मेहनत का लाभ मिलेगा। शाम तक अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
तुला
आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। आज समय भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोई भी निर्णय सावधानी से सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनों से संवाद बनाए रखें।
वृश्चिक
आज दिन उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास से काम करें तो लाभ मिलेगा। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद परिवर्तन संभव हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु
आज का दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य की सलाह लाभकारी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ
आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कला, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
मीन
आज का दिन आत्मचिंतन का है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
Views: 88