पंचांग व राशिफल – 07 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 07 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास आश्वीन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
नक्षत्र रेवती
वार मंगलवार
योग ध्रुव
सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 17:36
चन्द्रमा मीन
राहुकाल 14:59 – 16:26
अभिजीत मुहूर्त 11:42 – 12:28
जानिए आज का राशिफल
मेष
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी बातों से लोग सहमत होंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी परन्तु अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष
आज अपनी वाणी व भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना पर चर्चा होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रखने हेतु खान-पान में सावधानी रखें।
मिथुन
आज लाभकारी अवसर मिलेगा। अपने विवेक और कौशल से निर्धारित काम में प्रगति करेंगे। नये प्रोजेक्ट की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। उससे लाभ की स्थिति में होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पुराने पारिवारिक विवाद को शांत करने में सफल रहेंगे। तनाव को हावी न होने दें।
कर्क
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में धैर्य से चुनौतीपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। धन निवेश के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। पारिवार से सहयोग और प्रेम मिलेगा। प्रेम में उतार-चढ़ाव में जल्दबाजी में निर्णय न लें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह
आज सकारात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुकी हुई धनराशि वापस मिलने की संभावना है। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।
कन्या
आज का दिन सलाभदायक है। कार्य के अनुरूप फल प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र की भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा। अचानक खर्च सामने आने से तनाव व परेशानी हो सकती है।
तुला
आज भाग्योदय का समय है। आपकी मेहनत और समर्पण का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसायियों के लिए नए सौदे लाभदायक रहेंगे। पुराने बकाये पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। और कोई सकता है। परिवार में सौहार्द और प्रेम का माहौल रहेगा। दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक
आज कुछ नए बदलाव सामने आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी और वे भविष्य में लाभ देने में सक्षम होंगी। उधारी से बचना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, किसी को उधार देने से बचें। परिवारिक सलाह आपके लिए उपयोगी होगी। प्रेम में मतभेद से दूर रहें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
धनु
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने में पूरी क्षमता का उपयोग करें। सम्मान की प्राप्ति होगी और वरिष्ठ जनों सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यर्थ खर्च करने से बचना हितकर होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मकर
आज अपने व्यवहार व वाणी में मधुरता बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण बनाएं। कार्य क्षेत्र में सहयोगी के साथ मतभेद हो सकता है। शांत रहकर स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। पुराने मामले को लेकर मन में तनाव रहेगा।
कुंभ
आज का दिन अनुकूल है। रचनात्मकता विचारों की प्रशंसा होगी और कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से भेंट संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन
आज आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा। नई योजनाओं पर विचार होने से पहले कोई निर्णय नहीं लें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
Views: 122