पंचांग व राशिफल – 05 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 05 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    आश्वीन

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                    त्रयोदशी 

नक्षत्र                     शतभिषा

वार                      रविवार  

योग                      गण्ड

सूर्योदय                   05:49

सूर्यास्त                   17:38

चन्द्रमा                    कुम्भ 

राहुकाल                 16:28 – 17:55

अभिजीत मुहूर्त         11:42 – 12:29

आज का राशिफल ………..

मेष

आज दिन अनुकूल होगा। आप सामाजिक काम में भागीदारी निभाते रहेंगे। व्यस्त रहेंगे. मित्रों से मुलाकात और उनके सहयोग हेतु आवश्यक खर्च हो सकता हैं। आर्थिक लाभ से मन प्रफुल्लित रहेगा।  संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृषभ

आज का दिन शुभ है। आज नए कार्य आरंभ करने से सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आय वृद्धि या पदोन्नति का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को लाभ का अवसर मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी. अधूरे काम पूरे होंगे।

मिथुन

आज का दिन सामान्य फलकारक है। मानसिक रूप से आप दुविधाओं और उलझनों से भरे रहेंगे। थकान और आलस्य के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यर्थ धन खर्च होंगे।सहकर्मियों के असहयोग से परेशानी हो सकती है। आज किसी नये कार्य को  शुरू न करें और विरोधियों से सतर्क रहें।

कर्क

आज आपका दिन प्रतिकूल प्रभावकारी है। मन के नकारात्मक भाव हावी रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवारिक  विवाद हो सकता है। नए संबंध तकलीफदायक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी। जल्दबाजी न करें इससे हनि होने की आशंका रहेगी।

सिंह

पारिवारिक सम्बन्धों में खटास होगा। स्वास्थ्य ठीक न होने की आशंका बनी रहेगी। धैर्य से काम करें अन्यथा सार्वजनिक जीवन में अपयश मिलेगा। मित्रों से मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी। अरुचिकर काम करने से  मन में उलझन रहेगी।

कन्या

आज का दिन लाभकारी है। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। बीमार की स्थिति में सुधार होने से राहत म लेगी। विरोधी परास्त होंगे। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज कोई अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है।

तुला

आज का दिन लाभकारी है। अपनी कल्पना शक्ति और सृजनशक्ति से लाभ ले सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भागीदारी निभाते रहे तो मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के  मिलने से प्रसन्नता होगी। अनावश्यक विचार से मन विचलित हो सकता है।

वृश्चिक

आज मन में उतार चढ़ाव का भाव रहेगा। आज दिन शांति से व्यतीत करें। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना हितकर होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति तथा वाहन के कार्यों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान की आशंका रहेगी। 

धनु

आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज आध्यात्मिक बातों में रुचि रहेगी । भाई-बहनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक है। मित्रों से मुलाकात होगी। काम में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। भाग्यवृद्धि से सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर

.आज कोई भी कार्य सोच समझकर करें। संयमित वाणी आपको परेशानियों  से बचाने में सहायक होगी। परिजनों के साथ गलतफहमी से मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य के रूपरेखा बनेगी।

कुंभ

आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपका समय अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। उपहार मिलने से प्रसन्नता होगी। अपने कार्य को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। 

मीन

आज का दिन सामान्य है। आज कचहरी या स्थायी संपत्ति के विवाद से बचना चाहिए। आज धैर्य के साथ समय व्यतीत करें। मन की एकाग्रता से कार्यो में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों से मतभेद रहेगा। ज्यादा लाभ के लालच से  बचें।

Views: 121

Advertisements

Leave a Reply