पंचांग व राशिफल – 30 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 30 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास आश्विन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  नवमी 22:04 तक
नक्षत्र  पुनर्वसु 25:26 तक
करण  तैतिल गारा 09:22 तक 22:04 तक
वार  गुरुवार
योग परिघा 18:40 तक
सूर्योदय   05:48
सूर्यास्त 17:45
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 13:38 − 15:07
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:46 − 12:34

राशिफल
मेष
आज लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल होगा। विवाद में मौन रहना हितकारी होगा।बड़ों को सम्मान दें।अचानक सोच के विपरीत कार्य होने से तनाव व परेशानी बड़ सकती है।

वृषभ
आज का दिन प्रतिकूल ही रहेगा। कर्मचारियों में असमंजस व अशांति का भाव रहेगा। स्वास्थ्य की परेशानी से अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन
आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक तनाव और पीड़ा परेशान करेगी। दिन भर चिंता बनी रहेगी।क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

कर्क
दिन का आरम्भ खुशनुमा रहेगा। पुराने मित्र से भेंट के योग हैं, भेंट शुभ फलकारक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वसन सम्बन्धित रोग परेशान कर सकता है।

सिंह
आज लाभकारी अवसर मिलेंगे। स्वयं के व्यवहार में नम्रता लाये़ं। आपके व्यवहार में परिवर्तन से ही जीवन में फायदा होगा। समय के साथ,समाज और परिवार के अनुरूप चलने से लाभ होगा।

कन्या
स्वयं पर भरोसा रखकर स्वविवेक से कार्यों को पूरा करें। दूसरों पर आश्रित न हों। अपने दुश्मनों से सजग और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। खर्च बढ़ने के योग हैं। शरीर मे ं स्फूर्ति बनाये रखें।

तुला
अपनी दिनचर्या में परिवर्तन आवश्यक है।मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज लाभ के योग हैं।  अपने व्यवहार को परिजनों के अनुकूल रखने से परिवार में सुख शान्ति आयेगी।

वृश्चिक
आज दिन का आरम्भ शुभ संकल्पों के साथ खुशनुमा माहौल में होगी। आज नया कार्य शुरू करने से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।नए भवन के योग बन रहे हैं।

धनु
आज का दिन ठीक रहेगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसायिक विवाद शांत होगा। समय में परिवर्तन होगा। अपने कार्य के ढंग में परिवर्तन करें और वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेकर कार्य करें।

मकर
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर कम मिलेंगे। परिवार में अनावश्यक तनाव न पैदा करें और शांति बनाए रखें।

कुंभ
आज मित्र से भेंट लाभदायक होगी। अपनी दिनचर्या नियमित रखें।जो भी बोलें सोच समझकर बोलें। विचारों में नम्रता बनाये रखें। अपने और पराये को समझें और दूसरों में मामलों से दूर रहें।

मीन
आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे।  न्याय पक्ष का सहयोग मिलेगा। अच्छा बोलने की आदत डालें। बाहरी विवादों से परिवार को बचायें।




Visits: 138

Leave a Reply