किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्मस्थली पर भाजपाजनों ने किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह का स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्मस्थली देवा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
    पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रभुनाथ चौहान की उपस्थिति में मौजूद लोगों ने स्वागत करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इसी क्रम में प्रभुनाथ चौहान व वरिष्ठ जनों द्वारा किसान के प्रेरणास्रोत स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।      
   अपने सम्बोधन में राज्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज हमें स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की भूमि  को नमन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा रुद्र प्रताप सिंह को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस तरह से हमें किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं पद के कर्तव्य का लगन एवं समर्पण भाव से कार्य करूंगा। पार्टी की मजबूती के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौरसिया, सरोज मिश्रा, डॉ विजय तिवारी, मनोज यादव, रितेश गुप्ता, पप्पू  राय आदि लोग उपस्थित रहे।

Visits: 43

Leave a Reply