पंचांग व राशिफल – 08 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 08 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 11:24 तक
नक्षत्र  भरणी 05:34 तक
करण वणिज विष्टि11:24 तक 24:42 तक 
वार मंगलवार  
योग  अतिगंदा 05:38 तक
सूर्योदय 05:05 
सूर्यास्त 18:45
चंद्रमा मेष राशि में   
राहुकाल 15:46 − 17:29     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:47

राशिफल
मेष 
लम्बे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद खत्म होने के आसार हैं। आज महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सफलता के लिए छात्रों को परिश्रम करने की आवश्यकता है।

वृषभ
आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीविका की तलाश जारी रहेगी। आप अपनी बनाई गई योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन खरीदने के लिए पूजी लगानी हो सकती है।

मिथुन
आज का दिन सामान्य है। किसी महत्वपूर्ण फैसला सोच समझकर शांति से लें। शीघ्रता करने से जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय की सोच बलवती होगी। अपनी हल्की सोच को बदलें तो लाभ होगा।

कर्क
आज सम्पूर्ण मनोयोग से अपने कार्य को पूर्ण करने में लग जायें। अच्छे कार्य की सफलता मिलेगी। सहयोगी मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह
आज आजीविका के स्रोत में बढो़त्तरी के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। कठिन परिस्थितियों में शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। बगैर सोच समझे, दूसरों की सीख पर अमल करने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है।

कन्या
आज कार्य की अधिकता बनी रहेगी। व्यस्तता के बीच आवश्यक कार्य अपूर्ण हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लिए आज का समय अनुकूल नहीं है। उन्नति के रास्ते पर अग्रसर रहेंगे।

तुला
आप अपनी चतुरता से कार्य पूर्ण कर लेंगे। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के बलवती योग हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। आज यात्रा अनुकूल रहेगी। समय पर कार्य करने से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आज का समय शुभ है। आज गलती करने से बचें क्योंकि छोटी सी गलती भी, बने काम बिगाड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। दूसरों की सोच को बदलने की कोशिश के स्थान पर अपनी सोच को बदलें तो लाभ होगा।

धनु
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए आज का समय लाभदायक है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर
खाद्य व्यवसायी वर्ग के लिए आज का समय अनुकूल है। समय रहते पूंजी निवेश करें लाभ प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। शत्रु आप को परेशान करने में लगे रहेंगे। सावधान रहें।

कुंभ
आपके मृदु व्यवहार से सहयोगी प्रसन्न रहेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिल सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने का शुभ समय है। परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा।

मीन
आज धन लाभ के योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अपने भविष्य के प्रति गंभीर बनें। मन में चल रही दुविधाओं से बाहर निकलें अन्यथा गलत फैसले ले सकते हैं।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Visits: 135

Leave a Reply