पंचांग व राशिफल – 30 मार्च 2020

पंचांग व राशिफल – 30 मार्च 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 27:14 तक
नक्षत्र रोहिणी 17:12 तक
वार सोमवार
योग आयुष्मान 18:14 तक
सूर्योदय 06:16
सूर्यास्त 18:33
चन्द्रमा वृष राशि में
राहुकाल सुबह 07:48 − 09:21
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:49

त्यौहार – नवरात्र का छठवां दिन -नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी देवी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार देवी ने कात्यायन ऋषि के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया, इस कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ गया। मां कात्यायनी अमोघ फलदायिनी मानी गई हैं। शिक्षा प्राप्ति के लिए माता की अवश्य उपासना करनी चाहिए।

राशिफल
मेष
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

वृषभ
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।

मिथुन
कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कर्क
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

सिंह
केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं, धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

वृश्चिक
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनो को साकार करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

धनु
मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनो से विचार कर निर्णय लें।। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशो से लाभ होगा।

मकर
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

कुंभ
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे।

मीन
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Visits: 112

Leave a Reply