पंचांग व राशिफल – 28 मार्च 2020

पंचांग व राशिफल – 28 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 24:17 तक
नक्षत्र भरणी 12:49 तक
वार शनिवार
योग विष्कंभ 17:51 तक
सूर्योदय 06:19
सूर्यास्त 18:32
चन्द्रमा मेष राशि में
राहुकाल सुबह 09:22 − 10:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01 − 12:50

त्यौहार नवरात्र का चौथा दिन – आज के दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अराधना की जाती है.

राशिफल
मेष
आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार का माहौल आपको सुख शांति देगा और परिवार के लोगों का स्नेह आपके लिए धन प्रदान का काम करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी। किसी से बहस या झड़प हो सकती है।

वृष
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में आपकी दूरदर्शिता और आपकी सहज बुद्धि आपके काम आएगी। धन के पीछे अत्यधिक भागना आपको परेशान करेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी नौकरी में आप को पदोन्नति मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। पं

कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर तक आप अपने काम में पूरा ध्यान रखेंगे और उसके बाद आपकी इनकम बढ़ सकती है। कुछ अप्रत्याशित रूप से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

सिंह
आज का दिन और सेहत कमजोर रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आयेंगे। संतान सुख आपकी खुशी का कारण बनेंगे। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कन्या
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने दांपत्य जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक से आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। परिवार में अशांति बनी रह सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको सावधानी से चलना चाहिए लेकिन व्यापार अच्छे नतीजे देगा।

वृश्चिक
आज का दोपहर तक जिन चुनौतियों को आप झेलेंगे, दोपहर बाद उनसे मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम बढ़िया हो जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। इसके बावजूद आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। किसी से व्यर्थ में झगड़ा करने से बचें।

धनु
आपको अपने ज्ञान पर भरोसा रखें, तभी दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। दोपहर बाद आपके तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

मकर
आज का दिन अच्छा रहेगा। तनाव से कुछ राहत मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार भी गति पकड़ेगा।

कुंभ
आज आप अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी के चलते अपने कई कामों को बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इस यात्रा से बचने का ही प्रयास करें तो बढ़िया रहेगा।

मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे आप कठिन चुनौतियों को अच्छे से निपटा लेंगे। परिवार में सुख समृद्धि के बढ़ोतरी होगी।

Visits: 80

Leave a Reply