पंचांग व राशिफल – 24 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 24 जनवरी 2020

पंचांग    
विक्रमी संवत्  2076
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 27:13 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 26:39 तक
करण  चतुष्पदा
नागा 14:44 तक 27:13 तक
वार शुक्रवार
योग वज्र 26:20 तक
सूर्योदय 07:17
सूर्यास्त 17:49
चन्द्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 11:14 − 12:33
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:54

व्रत त्यौहार     मौनी अमावस्या
# शुभ मुहूर्त- आज रात्रि – 2 बजकर 17 मिनट से (24 जनवरी 2020)से प्रारम्भ और
# अमावस्या तिथि समाप्त- 25 जनवरी 2020 की  सुबह 3 बजकर 11 मिनट तक

# कुंडली में कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए
# मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद लघु रूद्र का पाठ स्वयं या फिर किसी योग्य ब्राह्माण से भी करायें।
# मौनी अमावस्या के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नवनाग स्त्रोत का पाठ अवश्य करना चाहिए। 
# मौनी अमावस्या के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए स्नान करने के बाद शिव मंदिर में शिवलिंग पर तांबे से बने नाग-नागिन अवश्य चढाएं और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सफेद फूल, बताशे, कच्चा दूध, सफेद कपड़ा, चावल और मिठाई बहते हुए जल में प्रवाहित करते हुए शेषनाग से कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।*

राशिफल
मेष 
जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें, सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

वृषभ 
मन बड़ा चंचल है। थोड़ी-थोड़ी देर पर आप अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें कि आप को क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

मिथुन
आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।

कर्क 
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करेंगे। नए सौदे व्यपार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है। शांति से समय व्यतीत करें।

सिंह 
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

कन्या 
आपकी मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।

तुला 
व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में किसी बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है, इसी कारण आपका व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है। संपत्ति विवाद उभर सकते हैं।

धनु
परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव।

मकर
समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्व पत्र और गंगाजल अर्पण करें। लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

कुंभ
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा। संतान सुख सम्भव, यात्रा होगी।

मीन 
किसी असहाय की मदद करेंगे तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आपको सही मार्ग दिखायेगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग है।

Visits: 93

Leave a Reply