संदिग्ध! विवाहिता की मौत पर पिता ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

गाजीपुर,17जनवरी 2020। शासन प्रशासन की लाख कवायद के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं,आये दिन महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं होती जा रही हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बिरनो थाना क्षेत्र के गुलालसराय गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के यहां मिला। धर्मेंद्र गुप्ता की
पत्नी बन्दना गुप्ता 25 वर्ष की बुधवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बन्दना का शव उसके घर की जमीन पर पड़ा था।
मृतका बन्दना गुप्ता बड़ेसर थाना क्षेत्र के अतौली(अमवासिंह)गांव के पप्पू गुप्ता की पुत्री थी, जिसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उनका एक वर्ष का पुत्र शिवा है।
अचानक पुत्री की मृत्यु की खबर पाने के बाद मृतका के परिजन रोते बिलखते गुलालसराय अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे। उनका कहना है कि बन्दना के ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी है। ससुरालियों द्वारा दहेज में बार बार कूलर,फ्रिज और मोटरसाइकिल की मांग कर मेरी लड़की को प्रताड़ित करते थे। दहेज में उपरोक्त सामान न मिलने के कारण मेरी पुत्री की हत्या की गई है।मृतका के पिता पप्पू गुप्ता ने मृतका के पति धर्मेंद्र गुप्ता, ससुर रामकृत गुप्ता,सास बिंदु देवी और देवर जितेंद्र गुप्ता के विरुद्ध हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी हकीकत सामने आ जायेगी।

Visits: 69

Leave a Reply