पद ग्रहण ! विशाल सिंह चंचल ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

गाजीपुर, 12 जनवरी 2020। व्यापारी वर्ग समाज की रीढ़ है जो अपने उद्योग के चलते स्वयं तो रोजगार करते ही हैं साथ ही साथ वे अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में सहयोग करते हैं।
उक्त वक्तव्य विशाल सिंह चंचल सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने उद्योग व्यापार मंडल हंसराजपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मैं आपके सुख दुख में सदैव आपके साथ हूं और आपकी जन समस्याओं के निराकरण के लिए पूरा सहयोग करूंगा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल, विशिष्ट अतिथि त्रिवेणी राम विधायक जखनियां तथा समारोह के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मनिहारी को व्यापार मंडल द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

विशिष्ट अतिथि त्रिवेणी राम विधायक जखनियां ने व्यापारियों को व्यापार मंडल के व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने बाजारवासियों को सहयोग करने और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात दोहराई।

समारोह के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना व्यक्त की और उनके जन समस्याओं को दूर कराने में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह में सर्वश्री रामकृत राम, बृज भूषण दुबे, रमेश यादव, अरुण यादव, कमलेश यादव, अजय सिंह, पीयूष यादव, राजेश सिंह,ज्ञानेंद्र गुप्ता, कृष्णानंद तिवारी, रामजी गुप्ता,विनोद गुप्ता, रामप्रकाश सिंह,प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय भारद्वाज, हीरालाल यादव सहित उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य सहित क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता पप्पू के आभार ज्ञापन के बाद समारोह का समापन हुआ।

Visits: 94

Leave a Reply