स्थानांतरण ! डॉ० ओम प्रकाश सिंह होंगे गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक

लखनऊ, 09 जनवरी 2020। नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है और लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का एसएसपी बनाया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानान्तरण के क्रम में चौदह आईपीएस अधिकारियों को नयी तैनाती दी गयी है।
स्थानांतरण के क्रम में …………..सर्वश्री शिव हरि मीणा पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. उन्नाव से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, हिमांशु कुमार पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से सेनानायक 28वी वाहिनी पीएसी इटावा, संतोष कुमार मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से पुलिस अधीक्षक रामपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक रामपुर से पुलिस अधीक्षक पी. टी.एस. उन्नाव, आकाश तोमर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, डा. अरविन्द कुमार चतुर्वेदी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, डॉ० ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, मुनिराज. सेनानायक24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, गौरव भंसवाल अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से पुलिस अधीक्षक हाथरस, सिद्वार्थ शंकर मीणा पुलिस अधीक्षक हाथरस से पुलिस अधीक्षक बांदा,गणेश प्रसाद साहा पुलिस अधीक्षक बांदा से पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार लखनऊ,राजीव नारायण मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. लखनऊ से सेनानायक 24 वाहिनी. पी.ए.सी. मुरादाबाद, कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद तथा सुधीर कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से 15 वीं वाहिनी पी.ए.सी आगरा नियुक्त किए गए हैं।

Visits: 189

Leave a Reply