दुष्कर्म के बाद पीड़िता को छत ने नीचे फेंक फरार हुए पांचों आरोपी चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर, 03 जनवरी 2020। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा नववर्ष की रात क्षेत्र में हुए सामुहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
बताया गया है कि गाँव व रिश्ते के कुछ लोगों ने गांव की ही एक किशोरी को धोखे से छत पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने परिवार के लोगों को बताने की बात कही तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नियत से छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये। गम्भीर अवस्था में जख्मी किशोरी को परिवार के लोगों ने ेअस्पताल में भर्ती कराया। कल दो जनवरी को पीड़िता के दादा द्वारा दिलदारनगर थाने में घटना की तहरीर दी। दिलदारनगर थाना पर पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की सुरागरसी में लग गयी।
पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार दबिश देकर 12 घंटे के अन्दर घटना मे संलिप्त समस्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अतुल उपाध्याय पुत्र नन्हे उपाध्याय निवासी ग्राम अमौरा थाना दिलदारनगर गाजीपुर तथा मोनू कुमार सिंह उर्फ अनीश पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ब्रम्हापुरा थाना ब्रम्हापुरा जिला बक्सर बिहार और अन्य तीन बाल अपराधी हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रय इन्द्रकान्त मिश्रा, सत्येन्द्र भाई पटेल तथा सुकवेन्द्र प्रताप सिंह,आरक्षीगण जितेन्द्र यादव, राजू यादव, राजेन्द्र कुमार,पूरन सिंह थाना दिलदारनगर गाजीपुर शामिल रहे। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Visits: 98

Leave a Reply