पंचांग व राशिफल -02 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल -02 जनवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
तिथि सप्तमी 20:59 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 31:09 तक
करण गारा
वणिजा 07:44 तक 20:59 तक
पक्ष शुक्ल
वार गुरुवार
योग वरीघा 22:32 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:31
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल दोपहर 13:41 − 14:58

शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:45

राशिफल
मेष
सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रफूल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

वृषभ
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़े। परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मिथुन
अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा, परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन संभव है।

कर्क
प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।

सिंह
अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा, यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कन्या
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

तुला
विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक
भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दें कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

धनु
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्टदेव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

मकर
समय रहते, अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें, फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

कुंभ
अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

मीन
अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

Visits: 101

Leave a Reply