दुर्घटना! घने कोहरे ने ली छह की जान, कार फिसलकर नहर में गिरने से हुआ हादसा

नोएडा, 30 दिसंबर 2019। घने कोहरे के बीच कल देर रात ग्रेटर नोएडा के सिकंदराबाद रोड पर खेरली नहर में एक कार के गिरने से जहां 6 लोगों की मौत हो गई,वहीं 5 अन्य लोगघायल हो गये। ये सभी लोग सम्भल जिले के एक ही परिवार के लोग रहे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे एक अर्टिगा कार नम्बर एचआर 55 एबी 9115 सम्भल से दिल्ली जा रही थी। वहीं एक अन्य कार में भी कुछ परिजन साथ में चल रहे थे। घने कोहरे के कारण कार थाना दनकौर क्षेत्र में खेरली नहर में गिर गयी। उस कार में 11 लोग मौजूद थे, जिसमें 5 व्यक्ति सामान्य रूप से और 6 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। गम्भीर रूप से घायलों को शीघ्रता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस अर्टिगा कार के साथ ही एक अन्य कार जा रही थी, जिसमें इनके परिवार वाले थे। सभी के परिजन- परिचित साथ में हैं। मृतकों के नाम महेश उम्र 35 वर्ष, किशन लाल उम्र 50 वर्ष,नीरेश उम्र 17 वर्ष, राम खिलाड़ी उम्र 75 वर्ष,मल्लू उम्र 12 वर्ष, नेत्रपाल उम्र 40 वर्ष रहे हैं।

Visits: 45

Leave a Reply