पंचांग व राशिफल – 30 दिसंबर 2019

पंचांग व राशिफल – 30 दिसंबर 2019

पंचांग
माह – पौष
तिथि – चतुर्थी – 13:56:27 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – सोमवार
नक्षत्र – धनिष्ठा – 22:47:02 तक
सूर्योदय – 07:13:11
सूर्यास्त – 17:33:50
चंद्रोदय – 10:18:59
चन्द्रास्त – 21:25:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 12:44:12 से 13:25:34 तक, 14:48:19 से 15:29:42 तक
कुलिक – 14:48:19 से 15:29:42 तक
कंटक – 09:17:19 से 09:58:42 तक
राहुकाल – 08:30:46 से 09:48:21 तक
कालवेला – 10:40:04 से 11:21:27 तक
यमघण्ट – 12:02:49 से 12:44:12 तक
यमगण्ड – 11:05:56 से 12:23:31 तक
गुलिक काल – 13:41:05 से 14:58:40 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
अमृत – 07:17 से 08:34
शुभ – 09:50 से 11:07
चर – 13:40 से 14:56
लाभ – 14:56 से 16:13
अमृत – 16:13 से 17:29

राशिफल
मेष
आज आ‍कस्मिक खर्च होगा। तनाव और थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य से काम लें। संघर्ष और भागदौड़ के बाद रोजगार में वांछित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वर्तमान में जीने का प्रयास करें। कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है।

वृष
संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रबल हो रहे हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। घर-परिवार में सुख शांति का अनुभव होगा। आप अपनी वाणी के बल पर लोगों का मन मोह लेंगे।

मिथुन
आपका काम में फोकस बढ़ेगा। काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज जो कार्य आरंभ किया है, उसे समाप्ति तक अवश्य ले जाएं। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में अपने आप को और अपनी जरूरतों को न भूलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। मेडिटेशन से मन में शांति बनी रहेगी।

कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा करते समय अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। काम के अतिरिक्त बोझ से परेशान रह सकते हैं। प्रेम में रिश्तों से ऊब महसूस हो सकती है। रिश्तों के साथ आगे बढ़ने में परेशानी आएगी।

सिंह
आज आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। कारोबार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने के प्रयास शुरू करें। सफलता और धन दोनों ही मिलने के योग हैं। अपने स्वभाव में अहंकार ना आने दें। यह आपका नुकसान कर सकता है। जॉब पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। आप जीवन और करियर में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

तुला
आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य लाभ देंगे। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता कम होगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कडवाहट न आने दें।

वृश्चिक
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें भी पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। ई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें।

धनु
आज व्यर्थ की दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे।

मकर
आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कारोबार में फायदा मिलेगा।किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ
भाग्य आज आपके पक्ष में है। आप अपने आप को अधिक तन्दुरुस्त और ऊर्जावान पायेंगे। आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है। आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आयेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। सेवारत लोगों के लिए तबादला होने की प्रबल संभावना है।

मीन
आज आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे। पूर्व में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है। आपको कुछ सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से धोखा मिल सकता है। किसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।

Visits: 59

Leave a Reply