फायर ! जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

गाजीपुर,29 दिसम्बर 2019। जमानियां क्षेत्र में एक जमीनों विवाद में भतीजे ने क्रुद्ध होकर चाचा पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से जख्मी चाचा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि जमानियां कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में आज सबेरे खेत में हार्वेस्टर ले जाने की विवाद में भतीजे राम सिंह उर्फ सन्तोष सिंह पुत्र राम अवतार सिंह ने अपने चाचा प्रेम नरायन सिंह 55 वर्ष पर फायर झोंक दिया। गोली प्रेम नरायन सिंह के दाहिने हाथ की हथेली में लगी और वह जख्मी हो गये। आनन फानन में गोली से घायल प्रेम सिंह को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फायर की सूचना पर मौके पर पहुंची मोकामी पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले पंजीकृत कर उसे जेल भेंज दिया।

Visits: 94

Leave a Reply