पंचांग व राशिफल – 17 दिसम्बर 2019

पंचांग
माह – पौष
तिथि – षष्ठी – 25:39:30 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – मंगलवार
नक्षत्र – मघा – 25:26:20 तक
सूर्योदय – 07:07:08
सूर्यास्त – 17:26:55
चंद्रोदय – 22:44:00
चन्द्रास्त – 11:22:59

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 09:11:06 से 09:52:25 तक
कुलिक – 13:19:01 से 14:00:20 तक
कंटक – 07:48:28 से 08:29:47 तक
राहुकाल – 14:51:59 से 16:09:27 तक
कालवेला – 09:11:06 से 09:52:25 तक
यमघण्ट – 10:33:44 से 11:15:03 तक
यमगण्ड – 09:42:05 से 10:59:34 तक
गुलिक काल – 12:17:02 से 13:34:30 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 09:44 से 11:01
लाभ – 11:01 से 12:17
अमृत – 12:17 से 13:33
शुभ – 14:50 से 16:06

राशिफल
मेष
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

वृषभ
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

मिथुन
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

कर्क
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

सिंह
बीती बातों को छोड़ते हुए अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कन्या
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

तुला
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

वृश्चिक
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।

धनु
योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं। अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।

कुंभ
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ों से मार्ग दर्शन और सलाह अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन
आप अपनी आदतों के कारण अपनों से दूरियां बना ली है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

Visits: 84

Leave a Reply