पंचांग व राशिफल – 15 दिसंबर 2019

पंचांग व राशिफल – 15 दिसंबर 2019
पंचांग
माह – पौष
तिथि – तृतीया – 07:20:26 तक,
चतुर्थी – 29:36:32 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – रविवार
नक्षत्र – पुष्य – 28:01:04 तक
सूर्योदय – 07:05:55
सूर्यास्त – 17:26:12
चंद्रोदय – 20:34:59
चन्द्रास्त – 09:48:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 16:03:29 से 16:44:50 तक
कुलिक – 16:03:29 से 16:44:50 तक
कंटक – 10:32:41 से 11:14:02 तक
राहुकाल – 16:08:39 से 17:26:11 तक
कालवेला – 11:55:23 से 12:36:44 तक
यमघण्ट – 13:18:05 से 13:59:26 तक
यमगण्ड – 12:16:03 से 13:33:35 तक
गुलिक काल – 14:51:07 से 16:08:39 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 08:27 से 09:43
लाभ – 09:43 से 11:00
अमृत – 11:00 से 12:16
शुभ – 13:32 से 14:49

राशिफल

मेष
आज समस्याओं के बजाय समाधान पर फोकस करेंगे। नये व्यवसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। मित्रों का जबरदस्त सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में उत्कृष्ट सफलता के योग बन रहे हैं। कई लोग आपसे सलाह और समर्थन की उम्मीद करेंगे।

वृषभ
मन में कुटिल विचारों के प्रवाह को रोकें। दिन काम के लिये बेहद अनुकूल है, इसका पूरा लाभ उठाये। गले में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज प्रयास न करें।

मिथुन
आज समाज में लोगों से घुलने मिलने की कोशिश करेंगे। एक साथ कई कार्यों को करने की कोशिश करेंगे। मन में किसी के प्रति दुराभाव न पालें। ईश्वरीय सत्ता पर भरोसा मजबूत होगा। किसी मेहमान का घर आगमन हो सकता है।

कर्क
आज अचानक से कुछ कार्य बिगड़ने की सम्भावना है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अत्यधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। बिना विचार के कोई काम न करें अन्यथा फायदे के बजाय नुकसान हो जायेगा।

सिंह
आज जीवनसाथी आपकी सारी बातों को बहुत सम्मान देगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही अपनी गति से चलते रहेंगे। रिश्तेदारों और प्रियजनों से मुलाक़ात होगी। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रूचि लेंगे।

कन्या
राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन है। ऑफिस में सभी षड्यन्त्रों को नष्ट कर देंगे। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग कुछ कर नहीं पायेंगे। आपके सभी तरह के प्रयास सफल होंगे। आज अकेले में बैठकर आत्ममन्थन करें।

तुला
आपके कार्यों को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। प्रेम-सम्बन्धों के प्रति कुछ सन्देह की भावना रह सकती है। धार्मिक कार्यकलापों में भाग लेंगे। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। घर के बुजुर्गों के साथ बहसबाजी में न पड़ें।

वृश्चिक
कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न होने से निराश रहेंगे। आपके विचार परिवार से अलग-थलग पड़ सकते हैं। घर के रखरखाव और निर्माण में व्यस्त रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। अपने निर्णयों के प्रति अविश्वास पैदा होगा।

धनु
पआज नये सम्पर्क विकसित होंगे। आपकी बातों को महत्व दिया जायेगा। आज रचनात्मक गतिविधियों के प्रति आकर्षित रहेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इण्टरव्यू में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा।

मकर
कार्यक्षेत्र में सब पर भारी पड़ेंगे। परिवार में लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। किसी कारणवश भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लोगों से उतनी ही बात करें जितनी जरूरी है।

कुम्भ
आपको एक गम्भीर व्यक्ति के रूप में समझा जायेगा। आज मैनेजमेंट और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। सन्तान सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। ज्यादा सोचने के बजाय कर्म करने में ध्यान दें। दिन उत्साह और संवेदनाओं से भरपूर रहेगा।

मीन
आज आप में दयाभाव रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी पर भरोसा करना आप पर भारी पड़ सकता है। अतिरिक्त व्यय से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Visits: 122

Leave a Reply