समीक्षा बैठक ! अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने जांच कर  मातहदों को दिये आवश्यक निर्देश

गाज़ीपुर,13 दिसम्बर 2019। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण
द्वारा कल जनपद भ्रमण के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/ ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी/डीजीसी क्रिमिनल/एडीजी पास्को/प्रभारी निरीक्षक तथा थानाध्यक्षों के साथ गोष्ठी कर शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान एडीजी ने जनपद में घटित अपराध हत्या/लूट/बलात्कार व वाहन चोरी के अनावरित अपराधों के शीघ्र अनावरण तथा इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये गये। उन्होंने महिला सम्बन्धी अपराधों की व्यापक समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ-साथ इनसे सम्बन्धित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया। पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियोगो की समीक्षा के दौरान न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बलात्कार की घटनाओं से सम्बन्धित पीड़िताओं से सम्पर्क कर उनकी एवं गवाहों की सुरक्षा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये गये वार्षिक / अर्द्धवार्षिक/ आकस्मिक निरीक्षण की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शेष लम्बित निरीक्षणों को माह दिसम्बर में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा जन सहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी लगवाने के
निर्देश दिये गये जिससे अपराध और अपराधियों की बेहतर निगरानी की जा सके।
रात्रि विश्राम के उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा यूपी 112 के पीआरवी वाहनो के पेट्रोल मैनेजमेन्ट सिस्टम (पीएमएस) का निरीक्षण किया गया। जनपद के समस्त 50 पीआरवी वाहन व 17 मोटर साइकिल का पेट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम अद्यावधिक होना पाया गया। इसमें आवश्यकतानुसार बदलाव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों की बेहतर रख-रखाव एवं आगन्तुक रजिस्टर में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कृत कार्यवाही सम्बन्धी विवरण अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में थाना नन्दगंज का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के पत्रावलियों/रजिस्टरों को अद्यावाधिक रखने तथा बेहतर रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया। बैरक का निरीक्षण कर कर्मचारियों के लिए आधिकारिक सुविधायुक्त बनाने का निर्देश दिया गया साथ ही थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रार्थना पत्र का समयबद्ध निस्तारण एवं अभिलेखीकरण हेतु निर्देशित किया गया।

Visits: 36

Leave a Reply