पंचांग व राशिफल – 13 दिसम्बर 2019

पंचांग व राशिफल – 13 दिसम्बर 2019
पंचांग
माह – पौष
तिथि – प्रतिपदा – 09:58:54 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – शुक्रवार
नक्षत्र – आर्द्रा – 29:51:07 तक
सूर्योदय – 07:04:38
सूर्यास्त – 17:25:32
चंद्रोदय – 18:33:00
चन्द्रास्त – 07:54:00

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त – 09:08:49 से 09:50:13 तक, 12:35:47 से 13:17:11 तक
कुलिक – 09:08:49 से 09:50:13 तक
कंटक – 13:17:11 से 13:58:35 तक
राहुकाल – 10:57:29 से 12:15:05 तक
कालवेला – 14:39:58 से 15:21:22 तक
यमघण्ट – 16:02:45 से 16:44:09 तक
यमगण्ड – 14:50:19 से 16:07:56 तक
गुलिक काल – 08:22:15 से 09:39:52 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
चर – 07:09 से 08:26
लाभ – 08:26 से 09:42
अमृत – 09:42 से 10:59
शुभ – 12:15 से 13:32
चर – 16:05 से 17:21

राशिफल
मेष
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपका ही है।

वृषभ
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन
क्या करूं, क्या न करूं। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा।

कर्क
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह
जो करना चाहिये वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।

तुला
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है। पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन
धन कोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Visits: 69

Leave a Reply